Ballia : पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते जय प्रकाश अंचल
मझौवॉ (बलिया)। समाजवादी पार्टी के मुखिया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश के हर विधानसभा के व्लॉक वार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते बैरिया विधायक जय प्रकाश अंचल, प्रदेश कार्यकारिणी के सचिव राघव सिंह, शकील अहमद (लोहिया) के द्वारा गायघाट डाकबंगला पर अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए। पीडीए के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते विधायक जय प्रकाश अंचल ने आने वाले चुनाव में झुठी सरकारों को उखाड़ फेकने का आह्वान करते रहे। इस मौके पर गोपाल यादव, सुनील यादव, गजाधर मिश्र, मुबारक अली, मनोज सिंह, रवि मिश्रा, रामायण विंद, रामबचन गोंड, राहुल पासवान, छोटू खरवार, रंजीत यादव, संजय उपाध्याय, उत्तम यादव, सरोज राव आदि मौजूद रहे।