Ballia : दीपों से जगमग हुआ रामलीला मैदान, भृगु मंदिर व चित्रगुप्त मंदिर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/22-ball-ph-21.jpg)
रोशन जायसवाल
बलिया। आज का दिन ऐतिहासिक दिन रहा। बलियावासी 22 जनवरी को कभी नहीं भूल सकते है, क्योंकि आज के दिन अयोध्या में भगवान राम अपने नये भवन में पधार चुके है। इस खुशी के मौके पर रामलीला मैदान में जमकर आतिशबाजी हुई। साथ ही 21 हजार दीपक भी जले। इसके अलावा भृगु मंदिर में 51 हजार दीपक लोगों ने जलाया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/22-ball-ph-20-1024x768.jpg)
थोड़ी देर में पूरा भृगु मंदिर दीपों से नहा उठा और जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा। इसके अलावा कायस्थ समाज की तरफ से चित्रगुप्त मंदिर में भी 11 हजार दीये जलाए गये, जिसमें दयाल श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, निशू श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, वीरेन्द्र गुप्ता, प्रदीप श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ0 दयाल शरण वर्मा आदि मौजूद रहे।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/d-11-1024x576.jpg)
इसी क्रम में जगदीशपुर चौराहे पर श्रीराम जानकी राम प्रतिष्ठा के बाद दीपोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें नेता, व्यापारी, समाजसेवी सभी लोग शामिल हुए उसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/22-ball-ph-22-1024x576.jpg)
भृगु मंदिर में सांसद नीरज शेखर और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के भाई धर्मेन्द्र सिंह ने दीपक जलाया और पूजन किया। इसी क्रम में बालेश्वर मंदिर, राम जानकी मंदिर, हनुमानगढ़ी मंदिर में भी दीपोत्सव किया गया। भृगु मंदिर के सामने ठाकुरबाड़ी मंदिर में प्रभु राम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। चित्रगुप्त मंदिर जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन रजनीकांत की तरफ से था।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/22-ball-ph-25-1024x576.jpg)
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/22-ball-ph-24-1024x768.jpg)
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/22-ball-ph-23-1024x576.jpg)
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/01/e-9-1024x576.jpg)
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)