जागरूकता शिविर में इतने श्रमिकों नें कराया पंजीकरण
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2020/09/जागरूकता-शिवर-क्या-बात-है.jpg)
बलिया। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ व जिला जज गजेंद्र कुमार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से मजदूरों के अधिकारों के प्रति जागरूकता शिविर का आयोजन बापू भवन टाउन किया गया। प्राधिकरण की सचिव रिचा वर्मा ने मजदूरों को श्रम विभाग की ओर से श्रम पंजीकरण कराने को प्रेरित किया। साथ ही उससे मिलने वाले लाभ की भी विस्तृत जानकारी दी। कहा कि शासन की योजनाएं तभी सफल होती है जब पात्र व्यक्ति उसका लाभ प्राप्त करता है। सचिव रिचा वर्मा द्वारा दी गयी जानकारी से प्रेरित होकर शिविर में ही 300 श्रमिकों ने अपना पंजीकरण कराया। इस अवसर पर श्रम पवर्तन अधिकारी जयशंकर प्रसाद भी उपस्थित थे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)