Ballia : डैफ़ोडिल इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान मेले का आयोजन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/1-64.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/1-64-1024x682.jpg)
बेरुआरबारी (बलिया)। क्षेत्र के डैफोडिल इंटरनेशनल स्कूल, बसंतपुर में दो दिवसीय विज्ञान मेला का शुभारंभ मुख्य अतिथि मंत्री दानिश आजाद अंसारी एवं विशिष्ट अतिथि बीके सिंह, चौकी प्रभारी बसंतपुर द्वारा फीता काट कर किया गया। अतिथियों द्वारा सभी मॉडलों का निरीक्षण किया गया। मुख्य अतिथि के द्वारा बच्चों के वैज्ञानिक दृष्टिकोण की तारीफ की गई साथ ही उनका उत्साहवर्धन किया गया। विज्ञान मेले में ग्रीन हाउस इफेक्ट, ग्लोबल वार्मिंग, पॉल्यूशन, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, ह्यूमन हार्ट, इलेक्ट्रिक ग्लोब, अग्नि मिसाइल, इलेक्ट्रिसिटी जेनरेशन फ्रॉम रेनवाटर, लेजर सिक्योरिटी अलार्म, अर्थक्वेक अलार्म, ग्रेविटी डिपिक्शन, स्टेट कैपिटल, पार्लियामेंट, वाटर लेवल अलार्म, कंप्यूटर, ह्यूमन ऑर्गन सिस्टम, स्वच्छ भारत अभियान, बसंतपुर का सोलर मॉडल, डैफोडिल इंटरनेशनल स्कूल मॉडल, ह्यूमन लंग, सोलर सिस्टम, ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट, रूम हीटर, रॉकेट लॉन्चर, वाटर प्यूरीफायर, वाटर कूलर जैसे विभिन्न मॉडलों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि को विद्यालय परिवार की ओर से पुस्तक, अंगवस्त्र व पुष्पमाला देकर स्वागत किया गया। विजेता छात्रों को प्रतीक चिन्ह प्रदान किए गए। साथ ही सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस मौक़े पर जलील अली, शकील अहमद, जीशान अहमद, ध्रुव नारायण सिंह, वेद प्रकाश सिंह, पीयूष सिंह, शैलेश सिंह, शुभम कुमार, उपेन्द्र सिंह, मयंक शेखर, अश्वनी सिंह हैप्पी, जावेद कमर ,आसिफ अली, विशजीत सिंह, यशजीत सिंह, मोमिन अहमद, रियाज खान, डॉक्टर मुस्तफा, अमीर अंसारी आदि रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)