Ballia : इनरव्हील क्लब द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/10-ball-ph-18.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/10-ball-ph-18-1024x460.jpg)
बलिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय हनुमानगंज जीरा बस्ती में इनरव्हील क्लब बलिया द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर एक माह के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें प्रत्येक कक्षा की बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण का एक पीरियड रखा जाएगा। इस कार्यक्रम में बलिया शोतोकोन कराटे एसोसिएशन की सीनियर खिलाड़ी निकी यादव ब्लैक बेल्ट ने महिला सुरक्षा व आत्म रक्षा के लिए बनाए गए नियम कानून की जानकारी दी। साथ ही बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। क्लब की अध्यक्ष कविता सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण भी दिया जाना चाहिए। आत्म रक्षा प्रशिक्षण न केवल आत्मविश्वास में वृद्धि करता है बल्कि विपरीत परिस्थितियों में भी स्वयं की रक्षा करने में सक्षम भी बनाता है। इस मौके पर सचिव मधु श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष नीलम सिंह और एडिटर महेंद्र पाल कौर मौजूद रही।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)