Ballia : प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले शिवम का हुआ भव्य स्वागत, इन्हें बताया अपना मार्गदर्शक
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/1-48-scaled.jpg)
नरहीं (बलिया)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद बोर्ड की परीक्षा में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र शिवम् गुप्ता का सोमवार को उनके विद्यालय कृष्णा शिक्षा निकेतन नरही में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक रविकांत उपाध्याय उर्फ लल्लू उपाध्याय ने शिवम को मिठाई खिलाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य अजीत राय ने पांच हजार रूपया नगद देकर शिवम् का हौसला अफजाई किया।
मुख्य अतिथि श्री उपाध्याय ने कहा कि कड़ी मेहनत के ध्येय को प्राप्त करने के लिए बहुत ही आवश्यक है उसी का नतीजा है कि शिवम् ने इस बुलंदी को प्राप्त किया। शिवम् ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि विगत वर्ष विद्यालय में पुलिस की पाठशाला नामक कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गा प्रसाद तिवारी ने छात्रा छात्राओं को बताया था कि कर्तव्य पथ पर तब तक चले जब-तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए उन्ही की बातों को आत्मसात करके मैंने बिना कोचिंग किए स्कूल की पढ़ाई के बाद 10 से 12 घंटे प्रतिदिन कड़ी मेहनत कर इस मुकाम को हासिल किया।
उन्ही से प्रेरित होकर मैंने प्रण किया कि पढ़ाई में अव्वल आने का प्रयास करूंगा। अगला लक्ष्य प्रथम प्रतिभाग में ही यूपीएससी क्रैक करूंगा। संचालन कृष्णानंद सिंह और अध्यक्षता विद्यालय के अध्यक्ष अभिमन्यु राय ने किया। जीतेन्द्र यादव ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर सुदर्शन राय, विद्यानंद तिवारी, शशिकमल राय रिंकू, दीपक कुशवाहा, गिरीजा शंकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)