Ballia : आरके मिशन स्कूल में मनाया गया विश्व पृथ्वी दिवस
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/1-47.jpg)
बलिया। आरके मिशन स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर व्याख्यान दिए गए। सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका अंजनी प्रजापति व आस्था सिंह व डिंपल ठाकुर ने पृथ्वी के महत्व पर व्यापक रूप से प्रकाश डाला। छात्र आयत खान, इति शर्मा, शिवम कुमार राय के छात्रों ने पृथ्वी दिवस पर ओजस्वी व्याख्यान दिया।
इस अवसर पर विभिन्न वर्ग के छात्र- छात्राओं नें 50 पौधों को विद्यालय में स्थित उमाकांत वाटिका मे पौधारोपण किया। प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पृथ्वी को हम मां मानते हैं। पृथ्वी को हरा भरा रखकर मानव अपने अस्तित्व को बचाए रखने में कामयाब हो सकेगा। पौधारोपण एक पुनीत कार्य है इसमें हम सभी को जागरूक रहना होगा तभी पृथ्वी हरी -भरी होगी। इस अवसर पर समस्त शिक्षक – शिक्षिका उपस्थित रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)