Ballia : सीएम से मिलकर बलिया लौटे शिवशंकर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/a-6.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/a-6-778x1024.jpg)
पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद
रोशन जायसवाल
बलिया। एक बार फिर पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान राजनीति सुर्खियों में हैं। वह बीते दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ से मिलकर वापस बलिया आ गये हैं। उम्मीद है कि उन्हें पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी मिलने वाली है। देखना यह होगा कि आखिर शिवशंकर चौहान को किस तरह की जिम्मेदारी मिलने जा रही है? वैसे, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भी मिले है। गरीबों की आवाज शिवशंकर चौहान 2007 में बांसडीह विधान सभा क्षेत्र से विधायक बने। इसके बाद वह भाजपा में शामिल हो गये। विधान सभा चुनाव-2022 में भाजपा की तरफ से पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान को बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/b-6.jpg)
उन्होंने केतकी सिंह के पक्ष में चौहान समाज का वोट दिलाकर जीत दिलाया। सरकार बनने के 15 माह से अधिक समय बीत गये, लेकिन श्री चौहान को पार्टी की तरफ से कोई जिम्मेदारी नहीं मिली है। वैसे, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान भाजपा के पुराने कार्यकर्ता रहे है। एक सूत्र ने बताया कि घोसी विधान सभा के उपचुनाव में शिवशंकर चौहान का नाम पार्टी के गलियारे में चल रहा है। देखना यह होगा कि घोसी विधान सभा के उपचुनाव में प्रत्याशी के रूप में भाजपा का चेहरा कौन होगा? पूर्व विधायक श्री चौहान ने बताया कि बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई थी। काफी देर तक बातचीत हुई। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि उन्हें पार्टी में उचित सम्मान मिलेगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)