Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia : यूपी में अवलेश सिंह ने बनायी अलग पहचान

रोशन जायसवाल
बलिया।
जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश कुमार सिंह बिहार के मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के संपर्क में है। उन्हें पार्टी की तरफ से उत्तर प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। वह प्रदेश के सभी जिलों में जदयू के सदस्यता अभियान को सफल बना रहे है। बिहार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार को उप्र का प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ अवलेश कुमार सिंह मिलकर उप्र में जदयू को आगे बढ़ा रहे है। गौरतलब हो कि अवलेश कुमार सिंह पहले भाजपा में थे। विधान सभा चुनाव के दौरान टिकट नहीं मिला तो भाजपा छोड़कर जदयू में शामिल हो गये और फेफना विधान सभा से चुनाव लड़े। अब उनके लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हो रही है। श्री सिंह फेफना विधान सभा क्षेत्र के गंगहरा के रहने वाले है। पूरे उप्र में अवलेश कुमार सिंह की होर्डिंग चर्चा का विषय बना हुआ है। एक सवाल के जबाब में अवलेश कुमार सिंह ने कहा कि मै चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। पार्टी जहां से मुझे लड़ायेगी, मैं चुनाव लडृूगा। सलेमपुर एवं बलिया दोनो लोकसभा क्षेत्र पर अवलेश कुमार सिंह की नजर है।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *