देसी देसी ना बोल्या कर गाने वाले सिंगर का निधन, इस दिन रिलीज हुआ उनका अंतिम गाना
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-67.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-67.jpg)
हरियाणवी सिंगर राजू पंजाबी का मंगलवार रात निधन हो गया। उन्हें काला पीलिया था। जिस कारण लीवर और फेफड़ों में संक्रमण हो गया था। वह पिछले 10 दिन से हिसार के एक निजी अस्पताल में दाखिल थे। तबीयत बिगड़ने के कारण वे वैंटिलेटर पर थे। उनके निधन से परिवार सहित उनके फैंस में शोर की लहर दौड़ गयी। उनका अंतिम संस्कार राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित उनके पैतृक गांव रावतसर खेड़ा में किया जाएगा। राजू पंजाबी का असली नाम राजा कुमार था। राजू पंजाबी ने 1996 में भजनों से अपने गायन की शुरुआत की थी। राजू पंजाबी शादीशुदा है। उनकी 3 बेटियां हैं। पहले भी वे अस्पताल में भर्ती रहे। हालांकि इस दौरान इलाज से वे ठीक होकर घर चले गए थे, लेकिन उनकी तबीयत फिर से खराब हो गई। इसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में दाखिल करवाया गया। राजू पंजाबी का अंतिम गाना 12 अगस्त को रिलीज हुआ। हालांकि इस दौरान वह अस्पताल में ही एडमिट थे। अंतिम गाने के बोल, आपसे मिलके यारा हमको अच्छा लगा था। उनके और भी गाने सॉलिड बॉडी, सैंडल, तू चीज लाजवाब, देसी-देसी जैसे चर्चित गाने हैं। सपना चौधरी के साथ उनकी जोड़ी काफी मशहूर थी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)