Ballia : विरासत को संभालने का लें सकल्प, देश होगा विकसित- वीरेंद्र सिंह मस्त
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/3-20.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/3-20.jpg)
जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में युवा संवाद भारत का आयोजन
चितबडागांव (बलिया)। स्थानीय क्षेत्र के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में गुरुवार को युवा संवाद भारत/ 2047 कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए पंच प्रण – विकसित भारत का निर्माण, गुलामी की हर सोच से मुक्ति, विरासत पर गर्व, एकता – एकजुटता तथा नागरिक कर्तव्य पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच युवा संवाद प्रस्तुत किया गया।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-56.jpg)
संवाद के क्रम में बहुत से छात्र-छात्राओं द्वारा अपने अभिभाषण किए गए। कार्यक्रम का प्रारंभ मुख्य अतिथि सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त के द्वारा सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया तथा महाविद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मा नंद गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह मस्त को माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र द्वारा सम्मानित किया गया। महाविद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर तुषारनंद द्वारा कार्यक्रम के विशेष अतिथि पूर्व कुलपति प्रोफेसर लल्लन सिंह को माल्यार्पण एवं अंग वस्त्र से स्वागत एवं सम्मानित किया गया।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/2-28.jpg)
मुख्य अतिथि श्री मस्त ने कहा कि जो देश अपने विरासत को नमन नहीं करता वह विकसित नहीं हो सकता। मेरी माटी मेरा देश के तहत विरासत को संभालने का संकल्प लेना है तब जाकर के भारत विकासशील देश की श्रेणी में आ सकता है। देश वृहद भारत एवं अखंड भारत का सपना देख रहा है इसलिए लोगों को मोटे अनाज को पैदा करने पर बल देना चाहिए तथा मोटे अनाज को प्रयोग करना चाहिए। कार्यक्रम के प्रायोजक समन्वयक नेहरू युवा केंद्र रविंद्र मोहन ने भी पंच प्रण को अपने जीवन में उतारने पर बल दिया तथा पूर्व कुलपति प्रोफेसर ललन सिंह ने भी अपने अभीभाषण में कहा कि आजादी के 100 वर्ष बाद भारत कैसा होगा युवाओं को इस बात का सपना देखना आवश्यक है। विधि के छात्र आर्यन राय ने पंच प्रण को पूरा करने हेतु युवाओं को आगे आने पर बल दिया ताकि हमारा देश विकसित देश की श्रेणी में अपना स्थान बना सके। छात्रा स्वस्तिका, गरिमा यादव, मधु सिंह, प्रज्ञा गुप्ता, सोनू गुप्ता, प्रिया गुप्ता, मनु यादव आदि ने पंचप्राण को याद दिलाते हुए उसे आत्मसात करने पर बल दिया। इस अवसर पर चेयरमैन अमरजीत सिंह, सांसद प्रतिनिधि अमन सिंह, सभासद शिवमंगल सिंह, गुड्डू सिंह, चन्दन सिंह आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)