घोसी उपचुनाव: सपा से सुधाकर ने भरा पर्चा
रोशन जायसवाल,
बलिया। मऊ जिले के घोसी विधानसभा के उपचुनाव में सपा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने गुरूवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। उसके बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि घोसी में जो भी विकास दिख रहा है। वह समाजवादी पार्टी की देन है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान जब से विधायक बने तब से क्षेत्र में क्या किये है, यह बताने की जरूरत नहीं है। हकीकत क्या है यह सबको पता है। उन्होंने दावा किया कि यह सीट फिर समाजवादी पार्टी जीतने जा रही है। सत्ता को चुनौती देते हुए कहा कि घोसी समाजवादियों का गढ़ माना जाता है और यहां की जनता समाजवादियों पर ही विश्वास करती है। आने वाले चुनाव में क्षेत्र की जनता फिर एक बार इस सीट को समाजवादी पार्टी की झोली में डालेगी। इस अवसर पर जदयू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवलेश कुमार सिंह ने कहा कि सुधाकर सिंह को मैं अपना पूरा समर्थन देता हूं और यह विश्वास दिलाता हूं कि सुधाकर सिंह ही क्षेत्र का विकास करेंगे।