Ballia : आईसीएसई बोर्ड : हालीक्रास में 10वीं में तेजस व 12वीं मेंआयुषी बनी जिला टापर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2.jpeg)
बलिया। आईसीएसई बोर्ड के 10 व 12वीं का रिजल्ट सोमवार को आते ही सफल छात्र-छात्राओं में खुशी छा गयी। छात्र-छात्राएं सुबह से ही मोबाइल और कैफे में परीक्षाफल जानने को उत्सुक दिखे। हालीक्रास स्कूल के छात्र तेजस तनय ने 10वीं में और इंटरमीडिएट में आयुषी ने जिले में टाप किया है।
हालीक्रास स्कूल: 10वीं में तेजस व 12वीं में आयुषी रही टापर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/3-1024x843.jpeg)
बलिया। हालीक्रास स्कूल में हाईस्कूल में तेजस तनय 98.2 प्रतिशत अंक के साथ जिला टापर रहे। वहीं 10वीं में अदिति चतुर्वेदी 97.8, सृष्टि पांडेय 97.4, आदित्य श्रीवास्तव 97.2 और अरित्रिका ने 97.2 और अभिज्ञा परमार ने 95.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वहीं इंटरमीडिएट साइंस वर्ग में आयुषी पांडेय 96.8, आरूषी सिंह 96 प्रतिशत और अब्दुल अहद ने 95.3 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वहीं 12वीं के कामर्स वर्ग में वेदिका तिवारी 93.25 और वरूण माहेश्वरी 91.75 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। हालीक्रास की प्रधानाचार्य सिस्टर मैरी जान ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
कैस्टरब्रिज स्कूल: 10वीं मेें आराध्या व 12वीं में जाह्नवी टापर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-1-1024x1003.jpeg)
बलिया। कैस्टरब्रिज स्कूल 10वीं में आराध्या तिवारी 97.6 प्रतिशत अंक के साथ अव्वल रहीं हैं। निगम चौबे 97, वयोम आदित्य अरूण 95.2, रिद्धिमा गुप्ता 95.2, अंशिका मिश्रा 94.8 प्रतिशत के साथ कक्षा में अव्वल रहीं हैं। 12वीं में जाह्नवी सिंह 92.25 प्रतिशत, अंशुका तोमर 91.75, अनन्या सिंह 91, अमन पांडेय 90.5 प्रतिशत अंक के साथ टापर बने हैं। प्रधानाचार्य वंदना सिसोदिया ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।
सेक्रेड हार्ड स्कूल में 10वीं में अक्षत सिंह व 12वीं में उत्कर्ष कुमार बने टापर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/4-1024x801.jpeg)
बलिया। सेक्रेड हार्ड स्कूल सहरसपाली में बच्चे उस वक्त खुशी से उछल पड़े जब इंटरनेट से रिजल्ट घोषित हुआ। रिजल्ट आते ही पूरे स्कूल में टापर छात्र-छात्राओं को बधाई मिलना शुरू हुआ। वहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य नम्रता पांडेय ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
जानेें हाईस्कूल में कौन रहा विद्यालय का टापर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/5-1024x973.jpeg)
अक्षत सिंह 98 प्रतिशत अंक कर विद्यालय टापर रहे। उन्होंने हिस्ट्री एंड साइंस व ज्योग्राफी में 100 नंबर प्राप्त किया है। वहीं उज्जवल उपाध्याय 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। जिसमें उन्होंने केमिस्ट्री व हिस्ट्री साइंस में 100 नंबर प्राप्त किया। शिवम मौर्या 97 प्रतिशत, प्रांजल दुबे 94.6, अयान जावेद 94, कनक पांडेय 93.4, आयुष कुमार ठाकुर 92.8 (कम्पयूटर में 100 नंबर), निर्वि ओझा 91.8, शालिनी चौबे 91.2, जय मिश्रा 91, तृप्ति 90.8, रोहित कुमार वर्मा 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इसी क्रम में इंटरमीडिएट में उत्कृष सिंह 90, संयम कुमार पांडेय 89, रिया यादव 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
बलिया से रोशन जायसवाल की एक रिपोर्ट
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)