Ballia : नीरज सिंह गुड्डू ने की सपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/5-1.jpg)
आनन्द सिंह
सहतवार (बलिया)। सातवें चरण के लोकसभा चुनाव में अब तेजी नगर पंचायत सहतवार में भी देखी जा रही है। रविवार की सुबह सपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह गुड्डू द्वारा वार्ड नंबर 12 में स्थानीय लोगों से मिलकर सपा प्रत्याशी रमाशंकर राजभर विद्यार्थी के पक्ष में वोट करने की सभी से अपील किया ।इस दौरान उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश सरकार का मुख्य एजेंडा प्रदेश के विकास का न होकर समाज में नफरत फैलाने का है। जबकि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल में केवल विकास ही एकमात्र एजेंडा था। कहा कि इस जनसंपर्क अभियान के माध्यम से मतदाताओं को यह भी बताया जाएगा कि केंद्र की भाजपा सरकार देश को आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा तथा सीमाओं की रक्षा के साथ-साथ अपने तमाम वादों में असफल रही है। कहा कि पूर्ववर्ती समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में अद्वितीय विकास योजनाएं लागू हुई। जबकि मौजूदा भाजपा की डबल इंजन की सरकार उन योजनाओं के उद्घाटन करने में व्यस्त है। सभी से अपील किया कि भाजपा सरकार को हटाने के लिए सभी लोग एकजुट होकर सपा प्रत्याशी रमाशंकर राजभर को जिताने के लिए अपना बहुमूल्य वोट करें, जिससे कि देश तथा प्रदेश का विकास हो सके। जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से सभासद आनंद सिंह, गणेश सिंह, हीरालाल वर्मा, मोहम्मद मंजूर, व्यास जी आचार्य, जमशेद अहमद, वीरेंद्रसोनी इत्यादि प्रमुख लोग मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)