Ballia : चाकू से गोद कर छात्र की बेरहमी से हत्या, मचा हड़कम्प
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230830-WA0031.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230830-WA0031-1024x577.jpg)
बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के करम्मर गांव में मंगलवार की देर रात्रि दरवाजे पर सो रहे एक युवक की अज्ञात बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दिया। युवक की चीख पुकार सुनकर परिजन दौड़े, तब तक बदमाश अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल हो गए। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना देते हुए युवक को जिला अस्पताल ले जा रहे थे। जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक एस आनंद कुमार भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार खेजुरी थाना क्षेत्र के करम्मर गांव निवासी बादल पटेल 18 वर्ष पुत्र हरेराम पटेल के नए मकान का गृह प्रवेश सोमवार को था। जिसमें सभी रिश्तेदार जुटे हुए थे। जबकि सामान उसके पाटीदार के घर पर रखा गया था। जहां मंगलवार की रात्रि बादल पटेल अपने पाटीदार के दरवाजे पर सोया हुआ था। जो कि उसकी मां मौसी और अन्य लोग करीब 500 मीटर की दूरी पर सोए हुए थे। इसी बीच देर रात अज्ञात बदमाश पहुंचकर युवक के पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दिया। युवक की शोरगुल परिजन मौके पर पहुंचे तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक टीडी कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था। इस मामले में थानाध्यक्ष खेजुरी बिंदेश्वरी पांडेय ने बताया कि मामले की गहनता से जांच हो रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों पर कार्रवाई के साथ-साथ परिवार को न्याय दिलाया जाएगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)