Ballia : विकास के लिए धन का अभाव नहीं होगा: वीरेंद्र सिंह मस्त
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230608-WA0064.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/06/IMG-20230608-WA0064-1024x472.jpg)
बैरिया। सत्संग भवन बना देना बड़ी बात नहीं है। उसमें सत्सगं होना बड़ी बात हैं। जिस उद्देश्य से इसका निर्माण किया गया है उसका पालन करना बड़ी बात है। विकास करने के लिए कभी धन का अभाव नहीं होगा। यह मेरा संकल्प है। उक्त बातें सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त वृहस्पतिवार को संत भाला बाबा के कुटी पर सांसद निधि से बने सत्संग भवन के उद्घाटन के अवसर पर व्यक्त किये। उद्घाटन अवसर पर सांसद ने पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन कर भवन का उद्घाटन कर कहा कि इस स्थान से बचपन से जो लगाव रहा है। उसी स्थान पर इस सत्संग भवन का निर्माण करवाकर मैं उस ऋण से उऋण हो रहा हूँ, क्योंकि आज मैं जो कुछ भी हूँ आप सबके आशीर्वाद से ही हूँ। इस बात से मैं कभी इनकार नहीं कर सकता। सत्संग भवन बनवा देना बड़ी बात नहीं है। उसके उद्देश्यांे की पूर्ति करना बड़ी बात है, यहाँ साल में दो बार सत्संग हो, दो चार बार कीर्तन हो, तभी इसके सही उद्देश्य की पूर्ति हो सकता है। साथ ही यहाँ सड़क के किनारे फलदार वृक्षों को लगाकर पूरे रास्ते पर लाइटिंग की व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे इसके सौंदर्य को बढ़ाया जा सके। प्रधानमंत्री द्वारा मोटे अनाज के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने व बढ़ावा देने के लिए योजना है उसे अपना कर तथा उसका उपयोग अपने घरों में करने के साथ ही दूध का भी सेवन करने का आदत डालनी चाहिए, इससे रोगों से बचा जा सकता है। केंद्र सरकार किसानों के हितों के लिए तत्पर है। इसके बाद यज्ञ शाला मंे जाकर यज्ञ महाराज का दर्शन पूजन किया। इस अवसर पर बसंतपुर से इंद्रजीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख कन्हैया सिंह, कमान्तक पांडेय, शामू उपाध्याय, कृष्ण कुमार पांडेय, राम कृष्ण दुबे, विनोद सिंह, प्रधान प्रतिनिधि दइबदयाल सिंह, महातम सिंह, दुर्गाचरण सिंह, नरेश सिंह, संतोष सिंह, राजिन्दर यादव आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)