Ballia : यह विदाई नहीं आपके जीवन की नई पारी की शुरुआत है- मनोज सिंह
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/2-3.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/2-3-463x1024.jpg)
बलिया। द होराइजन स्कूल गड़वार में 11वीं के छात्र-छात्राओं के द्वारा 12वीं के छात्र छात्राओं को विदाई दी गई। सत्र समापन एवं विदाई समारोह में 12वीं के बच्चों ने स्मृति के रूप में तुलसी पूजन कर संकल्प लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय सिंह ने कहा कि हमारे लिए यही सबसे अच्छा उपहार होगा कि आप लोग परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/02/1-4-1024x463.jpg)
विद्यालय के 11वीं के छात्र छात्राओं के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। साथ ही म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता भी कराया गया जिसमे बारहवीं के छात्र रशीद और बालिका में नीति ने जीता। विद्यालय के प्रबंधक मनोज सिंह ने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने और कामयाबी हासिल करने के साथ जीवन में विनम्रता और सरल स्वभाव के साथ कार्य करने के लिए संदेश दिया। यह विदाई नहीं आपके जीवन की नई पारी की शुरुआत है। इस अवसर पर जीतेन्द्र मिश्रा, पीयूष श्रीवास्तव, मीनू सिंह, आकांक्षा, अभिषेक वर्मा, विश्वजीत, अमान, खेल प्रशिक्षक कृष्णमोहन, अभिषेक तिवारी, एल बी रावत निशांत श्रीवास्तव, राकेश, प्रभाकर तिवारी आदि मौजूद रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)