Ballia :सड़क पार कर रहे बालक को ट्रैक्टर ने रौंदा, दर्दनाक मौत, गुस्साये ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/05/2-17.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/05/2-17-1024x576.jpg)
बलिया। सहतवार थाना क्षेत्र के बहुआरा गांव स्थित मन्दिर के पास गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे सड़क पर ट्रैक्टर ट्राली के जद में आने स एक नौ वर्षीय बालक की मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं गुस्साये परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर हल्दी-सहतवार मार्ग को जाम कर दिया। इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी। वहीं घटना को अंजाम देने वाले ट्रैक्टर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया और ट्रैक्टर ट्राली को अपने कब्जे में लेकर थाने ले आयी। जानकारी के अनुसार बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के बिगहीं गांव निवासी नौ वर्षीय सनोज तुरहा सड़क पार कर रहा था। इसी बीच टेटं लदी ट्रैक्टर ने उसे रौंद दिया। लोगों की सूचना पर पहुंचे घर वाले ने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर ले गये जहां डाक्टरों ने जांचोंपरांत मृत घोषित कर दिया। वही परिजन शव को लेकर गांव आ गये।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/05/1-33-1024x576.jpg)
इसके बाद परिजन व गुस्साई भीड़ ने हल्दी सहतवार मार्ग को जाम कर दिया। ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर ही फूंकने वाले थे तब तक सूचना पाकर तुरंत रोहुआ चौकी इंचार्ज मुन्ना राम और अन्य थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर ट्रैक्टर और उसके चालक को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद बासंडीह रोड एसओ राजकपुर सिंह, सीओ बांसडीह शिवनरायण बैस मौके पर पहुंचकर परिजनों व ग्रामीणों को समझा कर उचित करवाई करने का आश्वासन देकर जाम को समाप्त करवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल भेज दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)