Ballia : महापुरूषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई के साथ परिवहन मंत्री ने किया माल्यार्पण
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-34.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-34-1024x683.jpg)
बलिया। नगर में स्थित महापुरुषों की प्रतिमा का साफ-सफाई एवं माल्यार्पण कार्यक्रम के अंतर्गत महात्मा गांधी, शहीद मंगल पांडेय, वीर कुंवर सिंह, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, रामदहीन ओझा, डॉ भीमराव अंबेडकर, शेरे बलिया चित्तू पांडेय, सेनानी उमाशंकर सिंह सहित अन्य महापुरूषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई और माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर नगर विधायक एवं प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि देश की आजादी में सबसे पहले आजाद होने वाला जिला बलिया के लिए याद किया जाता है। 1857 क्रांति के नायक शहीद मंगल पांडेय, शेरे बलिया चित्तू पांडेय का बलिया को सबसे पहले आजादी दिलाने में अहम योगदान रहा है। अंग्रेजो के खिलाफ लड़ाई लड़ते हुए वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेजी हुकूमत को लोहे का चना चबाने को मजबूर करने का काम किया था।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/2-13-652x1024.jpg)
चंद्रशेखर आजाद सुभाष चंद्र बोस रामदहिन ओझा, सेनानी उमाशंकर ऐसे महापुरुषों को माल्यार्पण करने का मुझे सौभाग्य मिला है, यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। महापुरुषों से हम सभी को प्रेरणा एवं ऊर्जा मिलती है। इनके द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलकर हम सभी भी अपने जीवन को सफल बनाने का काम करें। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने कहा कि महापुरुषों के प्रतिमा को साफ सफाई एवं माल्यार्पण किया गया। देश की आजादी में इन महापुरुषों अहम योगदान निभाया है। ऐसे महापुरुषों को नमन कर हम सभी कार्यकर्ता गौरव की अनुभूति को प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम संयोजक एवं जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने कहा कि बलिया नगर स्थित सभी महापुरुषों के प्रतिमाओं पर पार्टी कार्यकर्ताओं के द्वारा साफ सफाई एवं माल्यार्पण किया जाना एक सराहनीय कार्य रहा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संजीव कुमार डंपू, अरुण सिंह बंटू, अश्वनी सिंह लिटिल, नीतू पांडे, सोनी तिवारी, अभिषेक सोनी, पीयूष चौबे, ब्लाक प्रमुख पूना सिंह, कमलेश सिंह, सियाराम यादव, आलोक सिंह मोनू, जावेद कमर खान, अभिजीत तिवारी, पप्पू तिवारी, संतोष पांडे, राजेश प्रिंस, भैया अमित सिंह, पप्पू पांडे, श्वेता राय, अभिषेक राय, पिंटू गौड़, अजीत वर्मा आदि प्रमुख रूप से रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)