Ballia : नगर पंचायत कर्मियों द्वारा निकाला गया तिरंगा यात्रा
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230810-WA0021.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230810-WA0021-1024x768.jpg)
रेवती (बलिया)। नगर पंचायत रेवती में भी नगर पंचायत कर्मियों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा नगर पंचायत कार्यालय से प्रारंभ होकर उच्च प्राथमिक विद्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होते हुए बस स्टैंड पर पहुंची। जहां से पुनः नगर पंचायत कार्यालय पर पहुंचकर तिरंगा यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान नगर पंचायत कर्मियों द्वारा लोगों को हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया। इससे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय शंकर पाण्डेय कनक ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर नगर पंचायत कर्मी मोहम्मद वसीम, शेषनाथ साहनी, राजकुमार चौहान आदि शामिल रहे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)