Ballia : बाइक व हथियार के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230818-WA0064.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230818-WA0064-1024x768.jpg)
अरविन्द पाठक
लालगंज (बलिया)। ड्यूटी थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक एस आनंद के निर्देश पर तथा अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकार बैरिया कुशल मार्ग दर्शन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखबिर के द्वारा यह सूचना मिली कि कुछ अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति कृष्णा नगर ढाले से कहीं जा रहे थे कि चौकी प्रभारी लालगंज जयप्रकाश पुलिस बल के साथ उपयुक्त स्थान पर पहुंचकर संदिग्ध व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के उपरांत जमा तलाशी लेने पर एक अदद तमंचा एक अदद जिंदा कारतूस तथा दो मोटरसाइकिल बरामद हुई। नाम पता पूछने पर एक ने अपना नाम नियाज अंसारी पुत्र आस मोहम्मद निवासी रखवा टोला बैरिया वह बबलू पुत्र शहाबुद्दीन बैरिया बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अपराधियों ने बताया कि हम लोग डिप्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले सूरज सोनी परमात्मानंद सोनी निवासी मुरली छपरा के यहां रह कर घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तार अभियुक्तों को पुलिस ने उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय सुपुर्द कर दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)