Ballia : बेकाबू कार ने छात्रा को रौंदा, दर्दनाक मौत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/03/b-2.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/03/b-2-1024x551.jpg)
बलिया। सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के चन्द्रशेखर नगर राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर बेकाबू कार की चपेट में आने से एक छात्रा की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल के लिये भेज दिया। वहीं इस घटना से मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार बिहार के थाना ब्रहम्मपुर चक्की गांव निवासी ब्यूटी कुमारी 22 वर्ष गुलाब देवी में परीक्षा देने के लिए भाई सुमित यादव के साथ ई-रिक्सा से चन्द्रशेखर नगर स्थित एक रिस्तेदार के यहां जा रहे थे। चन्द्रशेखर नगर मोड़ पर उतर कर ई-रिक्सा का किराया ब्यूटी दे रही थी। उसी दौरान शहर से माल्देपुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर ब्यूटी को रौदते हुए भाग गयी। आसपास के लोगों की सहायता से सुमित ने अपनी को जिला अस्पताल अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ंने जांचोंपरांत मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गयी। इस घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)