Ballia : बाइक से गिर कर महिला घायल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/24f-1.jpg)
बैरिया (बलिया)। स्थानिय थाना क्षेत्र के लालगंज-रेवती मार्ग पर सोमवार को चिरैया मोड़ पर ब्रेकर पार करते समय बाइक के उछलने से पीछे बैठी महिला उछलकर सड़क पर गिरी। घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा स्थानीय लोगों ने पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार कर, उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया गया कि सहतवार निवासिनी 32 वर्षीया सरिता देवी पत्नी चंदन गोंड अपने पति के साथ उपचार करने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा ही आ रही थी कि बैरिया चिरैया मोड़ के ब्रेकर पर बाइक के उछलने से पीछे बैठी सरिता देवी बाइक से उछलकर सर के बाल सड़क पर गिर गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में उनका उपचार किया गया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों ने बताया सरिता देवी के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)