
बलिया। रेवती थाना गेट के समीप स्थित सेंट्रल बैंक की रेवती शाखा से पैसा निकालकर बाहर आ रही एक महिला से एक उचक्के ने 30 हजार रूपये झपटकर भाग गया। जब तक महिला ने चीख पुकार मचाया तब तक उचक्का आंखांें से ओझल हो गया। पुलिस तलाश की जुट गयी है। जानकारी के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के पाण्डेय के छपरा गांव निवासी पिंकी यादव पत्नी सूरज यादव ने बताया कि गुरुवार को बैंक से 80 हजार रुपया निकाली थीं। प्लास्टिक की कैरी बैग में 50 तथा 30 हजार रुपया की दो गड्डी रखी थी। बैंक के गेट से बाहर निकलते ही किशोर उम्र का उचक्का 30 हजार वाली गड्डी प्लास्टिक की थैली से खिंच कर दुसाध टोली जाने वाली मार्ग पर भाग गया। गोद में बच्चा होने के चलते दौड़ नहीं पाई। शोर मचाया तब तक फरार हो गया। पिंकी ने घटना से रेवती पुलिस को अवगत करा दिया है। पुलिस बैंक के सीसी कैमरे से फोटो के फुटेज के आधार पर उचक्के की तलाश कर रही है।

