Ballia : राम नवमी के उपलक्ष्य में दो गोला चैता का हुआ आयोजन
मझौवां (बलिया)। ग्राम पंचायत गोपालपुर दुबे छपरा गंगा घाट के पास स्थित कन्हई ब्रम्ह बाबा स्थान पर चैत्र राम नवमी के उपलक्ष्य में बुद्धवार के रात्रि शानदार दो गोला चैता छपरा बिहार निवासी भोजपुरी गायक अजित हलचल व गोपाल गंज बिहार निवासी गायक अरबिंद सिंह अभियंता के बिच किया गया, जिसका मुख्य अतिथि पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह रहे। सर्वप्रथम पूर्व विधायक ने कन्हई ब्रम्ह बाबा के मन्दिर में पूजन-अर्चन के बाद छपरा बिहार निवासी भोजपुरी गायक अजित हलचल को माला पहना कर व अंग वस्त्र दे कर संगीत गायन का शुभारंभ कराया।
चुकी गोपाल गंज बिहार निवासी गायक अरविंद अभियंता नहीं आए थे। इस नाते अजित हलचल ने ही अकेले रात्रि 12 बजे तक अपने गीत संगीत के माध्यम से महफिल में समा बाधे रखा। सर्व प्रथम गोरी गणेश के वंदना के बाद, ए रामा सरस्वती मातावा, जोरिने दूनो हाथावा ए राम कंठे सुरवा, गा कर उपस्थित जन समूह को भक्ति रस में डूबोते रहे। इसके बाद विभिन्न प्रकार के राग, रागिनी के तहत कभी चैता, तो कभी चैती गा कर समा बांधे रखा। चैता गायन के समय अजित हलचल के साथ आई नर्तकी का नृत्य भी उपस्थित जन समूह द्वारा खूब सराहा गया। दूसरे क्रम में देर से आए गायक अरविंद अभियंता ने मां काली के वंदना के साथ गायन का शुभारंभ करते हुए ए रामा प्रथम में सुमिरी ने गौरी गणेश जी के दूसरे में सुमिरी सरस्वती मातावा जोरिने दूनो हाथवा ए राम गा कर मंत्र मुग्ध कर दिया। इसके बाद दोनों गायकों ने पारी-पारी से अपने स्वर लहरियों के द्वारा गायन का प्रदर्शन करते रहे। जहां उपस्थित चैता प्रेमियों ने गीत संगीत का आनन्द उठाते रहे। इस मौके पर आयोजन समिति के रिंकु तिवारी, गुड्डू तिवारी, पूर्व प्रघान मनोज यादव, प्रघान रवि सिंह, प्रधान सत्येन्दर यादव उर्फ सतन यादव, प्रधान प्रतिनिधि सुनील कुमार, सोनू गुप्ता, संतोष राम, संजय यादव, त्रिवेणी तिवारी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।