Ballia : 103 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240418-WA0028.jpg)
सिकंदरपुर (बलिया)। क्षेत्रिय पुलिस ने 103 लीटर अवैध शराब व शराब बनाने के उपकरण के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष दिनेश पाठक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देश पर थाना क्षेत्र में अवैध शराब एवं तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को मुखबिर द्वारा मिली सूचना को गंभीरता पूर्वक लेकर थानाध्यक्ष दिनेश पाठक, हेड कांस्टेबल शिवप्रवेश पाण्डेय, कांस्टेबल सूर्यप्रकाश यादव, कांस्टेबल गिरजाशंकर यादव, कांस्टेबल राहुल पाल, कांस्टेबल, अनिल कुमार यादव, कांस्टेबल विकाश यादव के साथ मुखबिर के बताए पते पर लिलकर दियरा घाघरा नदी के किनारे से सोनू प्रजापति पुत्र कमलेश प्रजापति सा0 लक्ष्मीपुर थाना सिकन्दरपुर जनपद बलिया को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 03 प्लास्टिक की जरिकैन में 103 लीटर अबैध शराब व शराब बनाने का उपकरण व एक अदद मोटर साईकिल हीरो होण्डा स्प्लेण्डर प्रो नं0 यू. पी. 60 क्यू 6312 भी बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय बलिया भेज दिया गया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)