Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

Ballia :इनरव्हील क्लब के सदस्यों का एक साथ मना जन्मदिन

बलिया। इनरव्हील क्लब, बलिया का एक अलग अंदाज जो काफी चर्चा में रहा। अगस्त माह के पूरे दिन पड़ने वाले तारीखों में क्लब के सदस्य व पदाधिकारियों के जन्मदिन पर केक काटकर बधाई दी गयी हैं। यह अवसर 25 अगस्त का था, आफिसर्स क्लब, बलिया में यह कार्यक्रम आयोजित था। क्लब के सदस्यों ने जया सिंह, नीलिमा सिंह, सोनिया और ऊषा पांडेय के जन्मदिन पर केक खिलाकर बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में अल्पना सोनी, महेंद्र पाल की भूमिका सराहनीय रही। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष कविता सिंह, सचिव मधु श्रीवास्तव, सुषमा अग्रवाल, शिखा अग्रवाल आदि मौजूद थीं।

संकल्प के आशीष को इनरव्हील क्लब ने किया सम्मानित
बलिया। वैसे बलिया हर क्षेत्र में कामयाबी के शिखर पर रहा हैं। क्रांति, राजनीति, रंगमंच, साहित्य, कला, खेल व शिक्षा से बलिया की एक अलग पहचान हैं। रंगमंच के क्षेत्र में जिले में अलग पहचान बनाने वाले संकल्प संस्था के आशीष का जिले भर सम्मान हो रहा हैं। विगत दिनों गंगा बहु उद्देशीय सभागार में संकल्प संस्था द्वारा बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर 1942 क्रांति / बलिया की नाट्य प्रस्तुति की गई। इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने वहां पहुंचकर नाटक के लेखक और निर्देशक आशीष त्रिवेदी को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया। साथ ही अन्य कलाकारों को उनके उत्कृष्ट अभिनव के लिए पुरस्कृत किया। क्लब की अध्यक्ष कविता सिंह ने अमर बलिदानी शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जया सिंह, नीलिमा सिंह, महेंद्र पाल कौर, आशा पांडे और कृष्णा मिश्रा मौजूद रहीं।

इनरव्हील क्लब द्वारा आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
बलिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय हनुमानगंज जीरा बस्ती में इनरव्हील क्लब बलिया द्वारा महिला सशक्तिकरण को लेकर एक माह के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रत्येक कक्षा की बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में बलिया शोतोकोन कराटे एसोसिएशन की सीनियर खिलाड़ी निकी यादव ब्लैक बेल्ट ने महिला सुरक्षा व आत्म रक्षा के लिए बनाए गए नियम कानून की जानकारी दी। साथ ही बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए। क्लब की अध्यक्ष कविता सिंह ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी दिया जाना चाहिए। आत्म रक्षा प्रशिक्षण न केवल आत्मविश्वास में वृद्धि करता है बल्कि विपरीत परिस्थितियों में भी स्वयं की रक्षा करने में सक्षम भी बनाता है। इस मौके पर सचिव मधु श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष नीलम सिंह और एडिटर महेंद्र पाल कौर मौजूद रही।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *