Ballia : पिनैकल टेक्नो स्कूल में रंगारंग प्रस्तुति के साथ मातृत्व को किया गया सलाम
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-5.jpeg)
बच्चों ने खूबसूरत कविताओं में पिरोये कहानियों के सार
बलिया। मां एक शिशु को जन्म ही नहीं देती, बल्कि उसका पूरा जीवन संवारती है। इसी ध्येय के साथ भृगु आश्रम स्थित पिनैकल टेक्नो स्कूल में मदर्स डे मनाया गया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपने भावों को नृत्य, गायन एवं भाषण के द्वारा प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत में बच्चों ने सबसे महंगा है बस मुस्कुराना तेरा गीत पर डांस किया और अपने-अपने माताओं को गुलाब का फूल देकर उनकी आरती किया। बच्चों ने अपनी मां के लिए प्यारे-प्यारे गीतों पर डांस की प्रस्तुति कर खूब वाह-वाही लूटी।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-2-1024x683.jpeg)
इस दौरान केक काटा गया। बच्चों ने भाषण कविताओं और कार्ड के माध्यम से अपनी माताओं के साथ सेल्फी रील्स बनाई जिन्हें एक सुंदर माला में पिरोकर विद्यालय में मंच पर दिखाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में कक्षा पांचवी से नवीं तक के बच्चों की माताओं ने अपनी विशिष्ट उपस्थिति दर्ज कराई। बच्चों की प्रस्तुतियां देखकर उपस्थित माताएं एवं सभी अतिथि भाव- विभोर हो गए। संचालन शिवांगी और साक्षी ने किया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/3-1-1024x683.jpeg)
स्कूल के निदेशक गितेश पाण्डेय ने कहा कि स्कूलों में किताबी ज्ञान पर विशेष जोर दिया जाता है। जिससे आज बच्चों के अंक शत प्रतिशत आ जाते हैं लेकिन प्रतिस्पर्धा के युग में भारतीय संस्कृति एवं संस्कारों से दूर होते जा रहे हैं। स्कूलों में इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों में संस्कार एवं नैतिक शिक्षा देने का प्रयास किया जाता है।
विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रियंका पांडेय ने माताओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां बच्चे की प्रथम पाठशाला होती है। वह जैसा चाहती है उसी सांचे में बच्चे को ढाल लेती है।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/4-1-1024x683.jpeg)
वहीं उपस्थित माताओं ने कहा कि बच्चे का पालन पोषण कर उनका शारीरिक एवं मानसिक विकास करना व्यक्तिगत जिम्मेदारी के साथ सामाजिक दायित्व भी है। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय में आई हुई सभी माताओं को गिफ्ट देकर उनको विदा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रमुख निदेशक प्रवीण पाण्डेय तथा अन्य शिक्षकगण, सहित कई छात्रों के अभिभावक मौजूद थे।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)