Ballia : गरिमा सिंह ने बढ़ाई जिले की गरिमा, हासिल किया कांस्य पदक
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-23.jpg)
बलिया। कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में उत्तराखण्ड के परेड ग्राउंड में 8 से 12 मई तक चलने वाली ऑल इण्डिया कराटे चैंपियनशिप जिसमें 28 राज्य, 7 केंद्र शासित प्रदेश और 2 सर्विसेज सहित 37 टीमों ने प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबले के बाद जनपद बलिया कि महिला खिलाडी गरिमा सिंह ने 61 किग्रा. भारवर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए ओड़िसा के खिलाडी को 4-6 से, गुजरात को 2-8 से, कर्नाटक के खिलाड़ी को 4-9 से व वेस्ट बंगाल को 4-7 के अंतर से लगातर पांचवी जीत हासिल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/3-10-1024x770.jpg)
कर सेमीफाइनल में अपना जगह बनाने के बाद उत्तराखंड के खिलाडी से रोमांचक मुकाबले में 0-1 के अंतर से शिकस्त खाकर बलिया की झोली में कांस्य पदक डाल कर आगामी 38 वीं नेशनल गेम्स में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया। यह जानकारी एसोसिएशन के सचिव एवं उत्तर प्रदेश टीम कोच की भूमिका निभा रहे सुमित झा ने दूरभाष पर दी। स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष बालकृष्ण मूर्ति ने इस उपलब्धि को बलिया कराटे खेल जगत का गर्वांवित पहल बताते हुए कहा कि सीनियर महिला वर्ग का नेशनल कराटे में जिले का यह पहला पदक है, इस उपलब्धि के साथ नेशनल गेम्स में जिले के खिलाड़ी इसमें पहले जिले का नाम रोशन करेगी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)