जाने क्यों कट जायेगा दिग्गज सांसदों के टिकट
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/10/bjp.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/10/bjp-1024x768.jpg)
लखनऊ। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी चयन में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का असर देखने को मिलेगा। भाजपा ने अपनी कथनी और करनी को एक साबित करने के लिए 20 से 35 प्रतिशत महिलाओं को प्रत्याशी बनाने की तैयारी की है। ऐसे में प्रदेश के कई दिग्गज सांसदों के टिकट कटने की संभावना व्यक्त की जा रही है। लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा (एनडीए) ने 80 में 11 सीटों पर महिलाओ को प्रत्याशी बनाया था। इसमें 10 भाजपा और एक अपना दल एस भी शामिल थी। प्रदेश में एनडीए के 66 लोकसभा सदस्यों में से 57 पुरुष और नौ महिला सांसद है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू होने के बाद भाजपा में चर्चा तेज हो गई है कि आगामी लोकसभा चुनाव में महिला प्रत्याशियों की संख्या 20 से 25 तक हो सकती है। वहीं, सपा की ओर से 20 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट देने की घोषणा के बाद भाजपा पर महिलाओं को ज्यादा टिकट देने का दबाव बनेगा। पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया कि प्रदेश में महिला प्रत्याशी बढ़ने से 10 से 15 मौजूदा पुरुष सांसदों के टिकट कट सकते हैं।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)