लखनऊ। सपा अपने लोक जागरण अभियान के तहत 4 व 5 अक्टूबर को प्रतापगढ़ में प्रशिक्षण शिविर चलाएगी। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत सपा के सभी प्रमुख नेता हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वृहद स्तर पर तैयारी की जा रही है। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा के अभियान को अहम माना जा रहा है। अब तक लखीमपुर खीरी, सीतापुर और बांदा में कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन हो चुका है। इसमें एक तरफ जहां कार्यकर्ताओं को समाजवादी चिंतक डा. राम मनोहर लोहिया, संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की शिक्षाओं की जानकारी दी जाती है, वही बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने के गुर भी सिखाए जाते हैं। कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविरों में पहले सपा गांव गांव और मोहल्ले में छोटे-छोटे स्टडी सर्किल चलाकर अपने समर्थकों को जाति, धर्म, कट्टरता, उदारता और आर्थिक विकास पर लोहिया के विचारों से भी अवगत करा रही है।