Ballia : पति ने पत्नी को धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से किया घायल
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/4.jpg)
बांसडीह (बलिया)। कोतवाली क्षेत्र के खेवसर में घरेलू विवाद में पति द्वारा पत्नी को धारदार हथियार से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घटना के बाद महिला को उसके पति द्वारा ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला अनुराधा सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी थी। घटना के संबंध में कोतवाल स्वतंत्र सिंह ने बताया कि महिला को उसके पति द्वारा ही किसी चीज से मारकर घायल किया गया है। पुलिस द्वारा घायल महिला से पूछताछ की गयी, जिसमें महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह मामले में किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं चाहती है। फिलहाल महिला का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)