Ballia :विधायक ने बिना बने सड़कों का किया लोकार्पण, बना चर्चा का विषय
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-13.jpg)
बलिया। सिकंदरपुर में बिना बने ही तीन करोड़ की लागत से बनने वाली 24 सड़कों का लोकार्पण विधायक मो. जियाउद्दीन रिजवी ने शुक्रवार को कर दिया। जिसकी चर्चा राजनीतिक गलियारों में जबरदस्त तरीके से हो रही है। चर्चा है कि इतनी जल्दबाजी भी ठीक नहीं होती है कि बिना बने सड़क का लोकार्पण कर दिया जाए।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/2-3-458x1024.jpg)
हद तो तब हो गयी जब शिलापट्ट पर लोकार्पण की तिथि छह मार्च अंकित है। लेकिन विधायक मो. रिजवी ने टूटे-फूटे और बदहाल मार्गों को बिना बने ही पांच दिन पहले आम जनता के हवाले कर दिया। इसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। बता दें कि लोकसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है। ऐसे में जनप्रतिनिधि धड़ाधड़ विकास कार्यों का लोकार्पण कर अपनी लोकप्रियता भुनाने में लगे हुए है।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/3-1-461x1024.jpg)
आगे देखें….
ये है सड़कें जिसका लोकार्पण हुआ
बिच्छी बोझ (पंदह) में बलिया’-सिकंदरपुर मार्ग से हृदय नारायण के घर से बालचंद यादव के घर तक इंटरलाकिंग कार्य अभी शुरू नहीं हुआ। लेकिन बीते शुक्रवार को ही उसे लोकार्पित कर दिया गया। यही नहीं लीलकर, मासूमपुर, सहुलाई, विषहर, इसारपिथापट्टी, कोथ समेत विभिन्न गांवों के मार्गों का कार्य प्रारंभ हुए बिना ही उसका लोकार्पण किया जा चुका है।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/4-1-461x1024.jpg)
आगे देखें….
बोले अवर अभियंता
इस संबंध में अवर अभियंता विजय कुमार यादव ने बताया कि सिकंदरपुर के विधायक मो.जियाउद्दीन रिजवी ने सामूहिक रूप से लोकार्पण करने की मंशा जाहिर की थी। लिहाजा मार्गों का लोकार्पण कर दिया गया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/5-461x1024.jpg)
जब यह पूछा गया कि बिना बने लोकार्पण कैसे हो सकता है तो कहा कि होना तो शिलान्यास चाहिए था। जब उनसे सवाल किया गया कि क्या शिलापट्ट पर लोकार्पण तिथि विधायक के निर्देश पर अंकित किया गया तो जेई ने फोन डिस्कनेक्ट कर दिया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)