Ads

1 / 3
Caption Text
2 / 3
Caption Two
3 / 3
Caption Three
3 / 3
Caption Three

अफजाल के लिए प्रचार नहीं करेंगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष

बोले, कांग्रेस को जो सीटें मिली है, वहीं हमारे नेता करेंगे प्रचार
रोशन जायसवाल,
बलिया।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने साफ शब्दों में कहा है कि वह गाजीपुर के सपा प्रत्याशी अफजाल अंसारी के लिए प्रचार नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन के तहत कांग्रेस को जो सीटें मिली है, कांग्रेस के नेता वहीं प्रचार करेंगे। कहा कि कांग्रेस एवं सपा का गठबंधन जरूर है, लेकिन हमारे हिस्से में जो सीटें आयी है, हम और हमारे नेता वही प्रचार करेंगे। सपा के हिस्से में जो सीटें आयी है, वहां सपा के नेता प्रचार करेंगे।

वाराणसी संस्करण के एक अखबार में प्रकाशित साक्षात्कार के अनुसार जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से पूछा गया कि क्या गाजीपुर लोकसभा से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे मुख्तार अंसारी के भाई अफजाल अंसारी के लिए प्रचार करेंगे या नहीं? इस सवाल पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने उक्त बात कही। काशी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि रायबरेली एवं अमेठी सीट पर जल्द ही प्रत्याशी की घोषणा होगी।

एक सवाल के जवाब में श्री राय ने कहा कि कांग्रेस छोड़ने वाले नेताओं से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा। किसी के आने-जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता। हम इसका समाधान निकाल रहे है। हमारे खांटी कार्यकर्ता आज भी हमारे साथ है। नेता नफा-नुकसान के लिए आते-जाते है। गठबंधन होने के बाद कई नेता वापस आने के लिए संपर्क में है। वरूण गांधी के भाजपा से टिकट कटने पर कहा कि यह परिवार का मामला है। इस पर परिवार ही बात करेगा और परिवार ही तय करेगा।

आगे देखें…
इस बार की लड़ाई बाहरी बनाम भीतरी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के क्षेत्र में चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि हम चार लाख से शुरूआत करेंगे। मेरा वोट प्रतिशत हर चुनाव में बढ़ा है। सपा एवं कांग्रेस का वोट मिला देंगे तो हम शुरूआत चार लाख से करेंगे। कहा कि मोदी जी अपने ऊंच पर जा चुके है। अब वह घटेंगे और हम बढेंगे। दूसरे सवाल के जबाब में कहा कि हां, यह सही है कि हम काशी के है। इस बार की लड़ाई बाहरी बनाम भीतरी होगा। काशी जीतेगी और काशी के लोग जीतेंगे। बाहर के लोग बनारस को कभी नहीं समझ पाये। यहां के लोग भी समझ गये है। बाहर के लोग चुनाव लड़ने और जीतने के लिए आते है। हमारा बनारस जन्मभूमि है काशी। जमीन है मेरी, मातृभूमि है। काशी के लोग मेरे है। मै खुद भी इसे कैसे किसी बाहरी के लिए छोड़ दूंगा। इस बार देखियेगा परिणाम कुछ अलग होगा। बनारस के विकास पर मुद्दे पर कहा कि जैसा बनारस का विकास होना चाहिए, उस तरह का विकास नहीं हो पाया है। बनारस की समस्या यह है कि जाम से हर कोई परेशान है। कई मुहल्लों में पीने का साफ पानी नहीं है।

आगे देखें…
काशी लोकसभा सीट से तीसरे बार चुनाव लड़ेंगे अजय राय
काशी लोकसभा सीट से तीसरी बार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय चुनाव लड़ने जा रहे है। 2014 एवं 2019 को उन्हें सफलता नहीं मिली, लेकिन उनका दावा है कि 2024 में काशी में कांग्रेस का परचम लहरायेगा। वैसे, वर्तमान समय में अजय राय के ऊपर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की कमान है और उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर उनका फोकस है। सपा के साथ उनका गठबंधन भी है। ऐसा पहली बार होने जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में सपा एवं कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ने जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि अजय राय गाजीपुर से सपा अफजाल अंसारी का प्रचार नहीं करेंगे तो क्या सपा उनके लिए बनारस में ताकत झोंकेगी।

Jamuna college
Gyan kunj
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar
Jamuna Ram snakottar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *