हैलो, आपके विधायक कैसे हैं…
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/12/aaj-13.png)
बलिया। भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने अलग ही अंदाज में काम कर रही है। नयी व्यवस्था के अनुसार विधायकों का रिपोर्ट कार्ड अब जनता के हाथ में है। उनके मोबाइल फोन घनघना रहे है। पार्टी के प्रदेश मुख्यालय से सीधे जिले के भाजपा विधायकों के फीडबैक लिये जा रहे है। प्रदेश मुख्यालय से फोन आने पर जनता भी अपनी बात बेबाकी से रख रही है। जनता से फोन पर सरकार की कार्यप्रणाली से लेकर क्षेत्र की प्रमुख समस्या, विधायक के बारे में जानकारियां मांगी जा रही है। बता दें कि भाजपा के पार्टी मुख्यालय से फोन काल करने वाले सबसे पहले नमस्कार मैं भाजपा कार्यालय से बोल रहा हूं, कहते है। इसके बाद लगभग दो मिनट में दस बिंदुओं पर बातचीत होती है। पहल मुख्यमंत्री के तौर पर किसे चाहते है। वर्तमान सीएम की कार्यशैली में कोई कमी आदि पूछा जाता हैं। इसके बाद आपके विधायक कैसे है का सवाल पूछा जाता हैं।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)