ballia : कभी किसानों के लिये रहा वरदान, आज साबित हो रहा बेकार
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2021/12/nahar.jpg)
बलिया। क्षेत्र से गुजरने वाली रतसर-रजवाहा नहर व मैरीटार पंप कैनाल आज खेती किसानी के लिये बेकार साबित हो रही है। कभी क्षेत्र के किसानों के लिये वरदान रही यह नहर आज अभिशाप बन गयी है। इन दिनों गेहूं की सिंचाई के लिये नहरों में पानी की सख्त आवश्यकता है। जबकि इसमंें धूल उड़ रही है। किसानों की बार-बार मांग के बावजूद भी किसी तरह नहरों की सफाई तो हो गयी लेकिन जगह-जगह टूट भाग की अब तक मरम्मत नहीं हुई। वहीं नहरों में पानी तक नहीं छोड़ा गया। किसानों में सिंचाई विभाग के अधिकारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है। किसानों ने बताया कि जेसीबी मशीन व मजदूरों से नहर को ठेकेदारों द्वारा साफ कराने के बाद अब तक पानी नहीं आने से किसान गेहूं की सिंचाई को लेकर चिंतित है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)