Ballia : राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बस्तौरा रसड़ा में प्रवेश हेतु 15 मार्च तक करें आवेदन
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/02/4-7.jpg)
बलिया। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपक श्रीवास्तव ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बस्तौरा रसड़ा में शिक्षण सत्र 2024-25 में कक्षा 6, 7, 8, 9 व 11 में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसमें शिक्षण सत्र 2023-24 में (85 प्रतिशत ग्रामीण व 15 प्रतिशत शहरी क्षेत्र) कक्षा 6, 7, 8, 9 एवं 11 में प्रवेश हेतु आवेदन पत्र कार्यालय प्रधानाचार्य जयप्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालय पूर्वर्तीय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बस्तौरा रसड़ा से प्रत्येक कार्य दिवस में 28 फरवरी से 15 मार्च तक निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है। प्रार्थना पत्र पूर्णरूपेण भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 15 मार्च निर्धारित है, इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रार्थना पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभ्यर्थी के प्रवेश परीक्षा का आयोजन 27 मार्च को प्रातः 11 बजे से दोपहर 12ः30 बजे तक राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय बस्तौरा रसड़ा में संपन्न होगा। कक्षा 11 में प्रवेश कक्षा 10 में प्राप्त प्राप्तांको की मेरिट के अनुसार किया जाएगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)