Ballia : विवाहोत्सव में कलाकारों ने प्रस्तुत किया भक्तिमय कार्यक्रम, झूम उठे भक्त
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-28.jpg)
बलिया। बाबा बालेश्वर नाथ विवाहोत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। शुक्रवार की रात नौ बजे नगर भ्रमण करने के बाद बाबा बरात लेकर बालेश्वर मंदिर पहुंचे जहां महिलाओं ने परछावन किया। उसके बाद देर रात तक विवाहोत्सव का कार्यक्रम चलता रहा।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-29-1024x576.jpg)
इसमें प्रतापगढ़ व बनारस से आये कलाकारों ने भक्तिमय कार्यक्रम प्रस्तुत कर रात भर भक्तों को जगाये रखा।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/2-7-1024x774.jpg)
करीब रात के 12 बजे बाबा बालेश्वर नाथ की आरती हुई। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी पहुंचे और आरती के बाद काफी देर तक विवाहोत्सव में शामिल रहे। वहीं शिव बरात में शामिल सभी लोगों को प्रसाद दिये गये।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-27-1024x757.jpg)
मंत्री ने दोनों पक्ष से न्योता भी किया। रोशनियों से जगमगाता हुआ बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर आकर्षण का केंद्र रहा।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/3-4-1024x576.jpg)
भक्तिमय वातावरण के साथ पूर्ण रूप से कार्यक्रम चलता रहा। मंदिर प्रबंध कमेटी की तरफ से घरातियों और बरातियों के बीच भोजन आदि की व्यवस्था की गयी थी।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/2-8-1024x576.jpg)
अलग-अलग बने न्योता काउंटरों पर लोगों ने न्योता दिया। इस दौरान कलाकारों ने देवी देवता के वेश में झांकी प्रस्तुत किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)