Ballia : अंतरराष्ट्रीय पटल पर कलाध्यापक डा. इफ्तेखार खान ने छोड़ी अपने हुनर की छाप
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-63.jpg)
बलिया। जनपद के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ चित्रकार एवं राजकीय इंटर कॉलेज के कला शिक्षक डॉ. इफ्तेखार खान ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ी है। इनको कला एवं संस्कृति विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नोबेल टैलेंट इंटरनेशनल अवार्ड 2024 नेपाल सरकार लुंबिनी प्रदेश के कृषि तथा भूमि व्यवस्था मंत्री भंडारी लाल अहीर द्वारा प्रदान किया गया।
इस अंतरराष्ट्रीय विशिष्ट प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन नेपाल की प्रसिद्ध संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन नेपाल द्वारा देश विदेश के विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने के लिए साहित्य सृजन कला और संस्कृति के विकास साहित्यिक पर्यटन विकास में नेपाल भारत के बीच मैत्री संबंध विकास के लिए दिया जाता है। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आनंद गिरि मायालु ने बताया कि पूरे विश्व भर से ऑनलाइन 4500 आवेदन पत्रों में से विगत 8 महीने की चयन प्रक्रिया के बाद केवल 50 प्रतिभाओं को नोबल टैलेंट इंटरनेशनल अवार्ड 2024 के लिए चयनित किया गया, जिसमें नेपाल भारत के 14 राज्यों के योग्यतम प्रतिभाओं को चुना गया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/2-19-686x1024.jpg)
बलिया में डीआईओएस ने भी किया सम्मानित
जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपने कार्यालय में कला शिक्षक डॉ. इफ़्तेख़ार खान को सम्मानित किये। अपने शिक्षक की शानदार उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश कुमार सिंह प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. इफ़्तेख़ार खां जनपद बलिया एवं माध्यमिक शिक्षा के गौरव है। इन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर माध्यमिक शिक्षा बलिया को अपनी कला के हुनर से जनपद, प्रदेश एवं देश को गौरवान्वित किया है। सह जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश यादव, अतुल तिवारी, प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव, ओम प्रकाश यादव उपस्थित रहे स राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शशि प्रकाश राय, एवं समस्त शिक्षक,कर्मचारी ने बधाई दिया है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)