Ballia : श्री जमुना राम स्नातकोतर महाविद्यालय में शुरू हुआ विशेष शिविर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1-64.jpg)
बलिया। श्री जमुना राम स्नातकोतर महाविद्यालय, चितबड़ागांव के प्रांगण में सोमवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ महाविद्यालय के प्रबंधक प्रोफेसर धर्मात्मानंद द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित के साथ प्रारंभ हुआ। इसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों द्वारा चयनित ग्राम सभा मानपुर के अंतर्गत कार्यक्रम अधिकारी डॉ. तेजप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में प्रभात फेरी निकालते हुए रुदल बाबा ब्रह्म स्थान एवं मुख्य मार्ग की सफाई की गई।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/2-20.jpg)
इस अवसर पर डॉ. आशुतोष कुमार उपाध्याय, आरती पांडेय, विजय शंकर तिवारी, विद्यानिवास मिश्र आदि प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अंगद प्रसाद गुप्त और संचालन बृजेश कुमार गुप्ता ने किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)