Ballia :देश के सम्मान के लिये हम सभी को आना होगा आगे- हृदयानंद उपाध्याय
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-52.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-52-1024x577.jpg)
अवध पब्लिक स्कूल पर धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
बलिया। शहर से सटे घनश्याम नगर स्थित अवध पब्लिक स्कूल पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण मुख्य अतिथि हृदयानंद उपाध्याय (एक्स-मिलिट्री ऑफिसर) के द्वारा किया गया। छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस पर संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि देश के आजादी में अपने प्राणों की आहुति देने वाले देश के क्रांतिकारियों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश के सम्मान के लिए हम सभी को आगे आना चाहिए।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/2-25-577x1024.jpg)
जिस तरीके से देश के लिए क्रांतिकारियों ने अपनी प्राणों की आहुति दी, जिसके कारण हमारा भारत अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ, उसी तरह हमें भी देश के लिए सोचना चाहिए और देश के तरक्की के लिए हमें आगे आना चाहिए। विद्यालय की प्रधानाचार्या छाया ने कहा कि आज के दिन हमें विकसित भारत का लक्ष्य, गुलामी के हर अंश से मुक्ति, अपनी विरासत पर गर्व, एकता एवं नागरिकों में कर्तव्य की भावना, ये पंचप्रण अपने हृदय के अंदर सदैव के लिए आत्मसात करनी चाहिए। बच्चों को संबोधित करते हुए विद्यालय के सह-प्रबंधक साकेत त्रिपाठी ने स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को नमन करते हुए कहा कि आज इनकी वजह से हमें आजादी मिली है। आजादी का अमृत महोत्सव का जश्न पूरा देश मना रहा है, जिससे हर नागरिकों को बलिदानों की गौरव-गाथा का ज्ञान हो सके। प्रीति, भूमि त्रिपाठी, गणेश गुप्त, विनय गुप्त, वेदांशी, बृजेश त्रिपाठी, अभिषेक उपाध्याय, प्रिया, अवशेष, शिवानी वर्मा आदि उपस्थित रहे। संचालन मीनू गुप्ता ने किया एवं अतिथियों एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त निशा चौरसिया ने किया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)