Ballia : जमुना राम मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने बढ़ाया जिले का सम्मान
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/k-scaled.jpg)
बलिया। मण्डलीय खेल विकास एवंम् प्रोत्साहन समिति आज़मगढ़ द्वारा विभिन्न खेलों का अन्तर जनपदीय खेल-कूद का आयोजन 26 व 27 फरवरी 24 को सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम आज़मगढ़ में आयोजित किया गया था, जिसके लिए बलिया के 14 वर्ष से कम आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के हाँकी टीम में जमुना राम मेमोरियल स्कूल चितबड़ा गाँव बलिया के आराध्या उपाध्याय, आयुषी सिंह आस्था, गरिमा सिंह एवंम् बालक वर्ग में प्रियांशु यादव, रोशन यादव का चयन जनपदीय हॉकी टीम में हुआ था, जो जनपद बलिया की हॉकी टीम से प्रतिभाग कर लौटने पर एवं जिला महिला वॉलीबॉल संघ द्वारा आयोजित जिला महिला वॉलीबॉल चौंपियनशिप 2023- 24 में तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/l-1024x683.jpg)
इसी क्रम में जमुना राम मेमोरियल विद्यालय परिवार द्वारा छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंध निदेशक तुषारनंद ने खिलाड़ियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देते भविष्य में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की। ये जानकारी विद्यालय के प्रधानाचार्य एब्री कुमार बघेल ने दी।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)