आजमगढ़ में कल आएंगे सीएम योगी, प्रशासनिक तैयारियां तेज
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/1.jpg)
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आजमगढ़ दौरे की संभावना जतायी जा रही है। चर्चा यह भी है दो-चार दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी जनपद में कार्यक्रम लगेगा और उनके द्वारा विश्वविद्यालय व मंदुरी हवाई अड्डे का लोकार्पण किया जाएगा। पीएम और सीएम के आने की चर्चा राजनीतिक गलियारों में हो रही है। बताया जा रहा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का रविवार को आजमगढ़ में आगमन होगा।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। मुख्यमंत्री मंदुरी हवाई अड्डा के साथ ही महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण करेंगे। आजमगढ़ जिले में मंदुरी हवाई अड्डा से दो मार्च को उड़ान शुरू होने वाली थी, लेकिन किन्हीं कारणों से उड़ान टल गया। वहीं, जहानागंज के आजमबांध में महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्वविद्यालय का भी निर्माण कार्य जोर-शोर से चल रहा है। काफी कार्य पूर्ण हो चुके है। मुख्यमंत्री के जनपद आगमन को देखते हुए प्रशासनिक अमला हरकत में आ गया है। फिलहाल, प्रोटोकॉल तो नहीं आया है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)