Ballia : पर्यटन विभाग की डीपीआर पर शासन की लगी मुहर 4.92 करोड़ से खाकी बाबा का होगा सुन्दरी करण
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/01-ball-ph-21.jpg)
बलिया। उ. प्र. में धार्मिक स्थलों को बेहतर और सुन्दर बनाने की ओर पर्यटन विभाग अग्रसर है। मंदिरों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के लिए सरकार ने विशेष पहल की है। धार्मिक स्थलों को पर्यटन के रूप में विकसित करने की योजना के तहत नगरा क्षेत्र के दो धार्मिक स्थलों का चयन किया गया है। खनवर स्थित खाकी बाबा मंदिर के लिए 4.92 करोड़ और नगरा स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के लिए 1.74 करोड़ की परियोजना स्वीकृत की गयी है। जल्द ही दोनों परियोजनाओं पर कार्य शुरू होने की उम्मीद है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रवीन्द्र कुमार ने बताया कि धार्मिक स्थलों के डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गयी है। इसे केन्द्र सरकार की ओर से स्वीकृति मिलना शुरू हो गयी है। 4.92 करोड़ की लागत से खनवर स्थित खाकी बाबा मंदिर में पर्यटन विकास कार्य होगा। इसके लिए प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। नगर पंचायत नगरा स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर के लिए स्वीकृत 1.74 करोड़ प्रथम किस्त के रूप में एक करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गयी है।
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/03/g-1024x577.jpg)
रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के प्रयास से पर्यटन विभाग ने बढ़ाया कदम
विकास को लेकर बसपा विधायक उमाशंकर सिंह हमेशा तत्पर रहते है। उनके प्रयास से खाकी बाबा मंदिर परिसर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की तैयारी है। बताते चले कि पर्यटन विकास कार्य में पोखरे का सुन्दरीकरण, रैप, घाटों का निर्माण, शौचालय, डस्टबीन, बेंच, अतिथि गृह आदि का निर्माण किया जायेगा।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)