
बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रांगण में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोनीत किये जाने बलिया के कांग्रेस जनों ने एक दूसरे को मिष्ठान वितरण कर हर्ष और खुशी का इजहार किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व फेफना विधानसभा के नेता जैनेंद्र पांडे मिंटू ने बताया कि श्री राय के अध्यक्ष बनने से प्रदेश में कांग्रेस के लिए तीव्र गति से माहौल बनेगा जिसका परिणाम 2024 के लोकसभा चुनावों में देखने को मिलगा केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही नितिन जनता के सोशण का प्रतीक बन चुकी है 9 वर्षों के बाद भी केंद्र सरकार के पास उपलब्धि बताने के जगह पर ध्यान भटकाना वाली कार्य पर लगी है बेरोजगारी महंगाई और भ्रष्टाचार का प्रतीक बन चुकी है कांग्रेस प्रवक्ता संतोष चौबे चून्नू ने बताया कि अजय राय के प्रदेश अध्यक्ष बनने से प्रदेश के युवाओं में नई उर्जा का संचार होगा तथा पूरे प्रदेश के नई युवा पीढ़ी कांग्रेस से जुड़ेंगी साथ ही प्रदेश सरकार की तानाशाही से लड़ाई लडने में कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा। उक्त अवसर पर सत्य प्रकाश उपाध्याय मुन्ना सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी, अशोक मिश्र, फूल बदन तिवारी, हीरा राम, शाहिद अली खान, विवेक ओझा, गिरिश कान्त गांधी, अबूल फैज, मयंक त्रिपाठी धीरेन्द्र ओझा, राजन सिंह, शिव जी सिंह, कौशल सिंह आदि उपस्थित रहे।