Ballia : भीषण गर्मी में सीएचसी पर वार्डांे में भर्ती मरीज के परिजन हाथ का पंखा डुलाते आये नजर
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230818-WA0035.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG-20230818-WA0035.jpg)
सिकन्दरपुर (बलिया)। एक तरफ जहां प्रदेश सरकार प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारने में लगी हुई है खुद उपमुख्यमंत्री लगातार जनपदों का दौरा करके स्वास्थ्य सुविधा को बेहतर बनाने में लगे है और अनेकों ंप्रकार की योजनाएं चला रही है। वहीं बलिया जनपद के सिकन्दरपुर तहसील अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर में मूलभूत सुविधाओं की काफी कमी है। कहने को तो यह अस्पताल का दर्जा फर्स्ट रेफरल यूनिट के रूप में है। यहां सिकंदरपुर क्षेत्र से काफी मात्रा में मरीज सरकारी सुविधाओं का लाभ लेने पहुंचते है, लेकिन यहां इनको लाभ नहीं मिल पाता है।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/IMG_20230818_165807-1024x568.jpg)
शुक्रवार की दोपहर सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र सिकंदरपुर के वार्डाें में भर्ती मरीजों व परिजनों को लाइट रहने के बाद भी हाथ से पंखा डुलाते हुए देखा गया। इस वार्ड में कुल आठ बेड लगे हुए हैं, लेकिन आठ बेड होने के बाद केवल दो जगहों पर पंखे लगाए गए हैं। मरीज के परिजनों द्वारा बताया गया कि जो पंखे लगे है ओ भी चलते नहीं है। सिवान कला गांव निवासी सुनील गुप्ता ने बताया कि मैं अपने चाचा को यहां पर इलाज कराने के लिए लाया हूं, यहां पर जनरेटर तो चल रहा है लाइट जल रही है मगर पंखे नहीं चल रहे हैं। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी बलिया से निवेदन किया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर का निरीक्षण कर शासन से मिलने वाली सभी मूलभूत सुविधाओं को आम जनमानस तक पहुंचाए। वहीं हॉस्पिटल की दुर्व्यवस्थाओं को दूर कराने की निवेदन किया।
लाइट रहने के बाद भी नहीं चल रही थी पंखा
आए दिन हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों संग होती है झड़प
वाहन खड़ा करने का भी नहीं है कोई व्यवस्था
वर्तमान विधायक भी कर चुके है उपजिलाधिकारी से शिकायत
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)