Ballia : पटाखा छोड़ने को लेकर घराती व बाराती आपस में भिड़े, हुई मारपीट


बेल्थरारोड (बलिया)।
उभाँव थाना क्षेत्र के जमुआव गांव में शनिवार की रात एक विशेष संप्रदाय के घर आई बारात में पटाखा छोड़ने को लेकर घराती व बाराती आपस में भिड़ गए। मामला काफी बिगड़ जाने पर पुलिस हस्तक्षेप के बाद निकाह की रश्म अदा हुई। जानकारी के अनुसार सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिकपुर से ग्राम जमुआव में बारात दरवाजे पर पहुंच रही थी तब तक आतिशबाजी को लेकर दोनों पक्षों में जमकर कहा सुनी, धक्का-मुक्की तथा गली-गलौज के बाद शुरू होकर विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों तरफ से लाठी-डंडे, कुर्सी तक चले। यह घटना देख दूल्हा खुद ही फोर व्हीलर चला कर फरार हो गया। कन्या पक्ष द्वारा बारातियों को बंधक बना लिया गया था। बाराती पक्ष द्वारा डायल 112 नंबर पीआरबी पुलिस को सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही पीआरबी मौके पर पहुंचे गई। वहीं लड़की पक्ष द्वारा इसकी सूचना उभाँव थाने पुलिस को दिया गया। सूचना मिलते ही उभाँव थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के प्रयास के बाद निकाह संपन्न हुआ। तब तक दूल्हा मौके का फायदा उठाते हुए खुद ही फोर व्हीलर चला कर अपने घर चला गया। पुलिस प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद दूल्हा-दुल्हन की विदाई करने के लिए राजी हुआ। कुल मिलाकर पुलिस की इस सराहनीय पहल की सर्वत्र सराहना की जा रही है।

इसे भी पढ़े -   दुर्जनपुर गोलीकांड: मर्डर वेपन बरामद, यहां छिपा कर रखा था आरोपी ने

Leave a Comment