Ballia : नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह 29 को
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/4-6.jpg)
शपथ समारोह के मुख्य अतिथि होंगे जस्टिस मांधाता सिंह
बलिया। क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह क्रिमिनल एंड रेवेन्यू बार एसोसिएशन भवन में निचली तल पर 29 अप्रैल 2024 सोमवार को 01 बजे दिन में एल्डर्स कमेटी द्वारा निर्धारित किया गया है। इस शपथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जस्टिस मांधाता सिंह उच्च न्यायालय पटना हाईकोर्ट होंगे, जिसकी अध्यक्षता जिला जज अशोक कुमार सप्तम करेंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में अपर महाधिवक्ता अनिल प्रताप सिंह, प्रशांत सिंह अटल महासचिव बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह एवं फेफना विधानसभा के विधायक संग्राम सिंह यादव होंगे। निर्वाचन अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम सिंह ने उक्त शपथ समारोह की जानकारी दी है।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)