Ballia : एक नफर अभियुक्त गिरफ्तार
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/04/IMG-20240428-WA0193.jpg)
बलिया। थाना नगरा पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं से संबंधित 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक बलिया देव रंजन वर्मा के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी रसड़ा मो0 फहीम कुरैशी व अतुल कुमार मिश्र थानाध्यक्ष के कुशल नेतृत्व में नगरा पुलिस को सफलता मिली है। उल्लेखनीय है कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 132/24 धारा 457, 354 भादवि से सम्बन्धित अभियुक्त को पूछताछ हेतु थाना लाकर पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी सौरभ चौहान उर्फ पुष्पराज सिंह चौहान पुत्र विनोद चौहान निवासी मलप घोघरा अगलगौनी जतनू का पुरा थाना नगरा जनपद बलिया द्वारा अपने जुर्म को स्वीकार किया गया। उक्त के बावत अभियुक्त सौरभ चौहान उपरोक्त को थाना परिसर से 12ः45 बजे उ0 नि0 शिवसागर द्विवेदी द्वारा हिरासत पुलिस में लिया गया। अभियुक्त सौरभ चौहान उपरोक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)