Ballia : सेटरिंग का मलबा गिरने से बालक गंभीर, लोगों नेे दिखायी इंसानियत
![](https://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-51.jpg)
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/1-51-768x1024.jpg)
बलिया। नरही थाना परिसर में छत की सेटरिंग खोलते समय हादसा हो गया। इस हादसे में एक दस वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बुधवार नरही थाना परिसर में छत की सेटरिंग लेबर और मिस्त्री द्वारा सेटरिंग खोली जा रही थी। इसी बीच ऊपर से गिरे मलबे की चपेट में मनीष राम 10 वर्ष पुत्र महेश राम आ गया।
![](https://balliaajkal.com/wp-content/uploads/2023/08/2-24-1024x768.jpg)
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने तत्काल उसे सीएचसी नरही पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां से भी चिकित्सकों ने वाराणसी के लिये रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसको इलाज कराने के लिए मऊ ले गए। इसी बीच अपने बच्चे के इलाज के लिये आर्थिक रूप से कमजोर पिता महेश राम को समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर बच्चे का इलाज कैसे होगा। इसी दौरान लोगों ने इंसानियत दिखाते हुए चंदा जुटाकर पिता महेश कोे दियाा गया।
![Jamuna college](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2023-12-20-at-3.40.54-PM.jpeg)
![Gyan kunj](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/1-16.jpeg )
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/05/2-12.jpg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/1-41.jpeg)
![Jamuna Ram snakottar](http://balliaajkal.com/balliaajkal.com/wp-content/uploads/2024/06/2-14.jpeg)